Edited By Isha, Updated: 03 Oct, 2026 12:51 PM

हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों और मंत्रियों का आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।
नई दिल्ली( कमल कांसल): हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी विधायकों और मंत्रियों का आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम तय हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा के 48 भाजपा विधायक और सरकार के सभी 13 मंत्री आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के राजनीतिक हालात और विकास कार्यों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री से इस अहम मुलाकात से पहले सभी विधायक दिल्ली स्थित हरियाणा भवन पहुंचेंगे। यहाँ दोपहर 1:00 बजे सभी विधायक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विशेष रूप से लंच करेंगे। इसके बाद सभी नेता एक साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए रवाना होंगे।