खेल-खेल में खूनी खेल: मामूली विवाद पर किशोर ने दोस्त को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट, दर्दनाक मौत

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2026 08:31 AM

teenager brutally kills friend over a trivial dispute

सैक्टर-56 में खेलते समय मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। 15 वर्षीय किशोर ने अपने 13 वर्षीय दोस्त की छाती में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना

फरीदाबाद: सैक्टर-56 में खेलते समय मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। 15 वर्षीय किशोर ने अपने 13 वर्षीय दोस्त की छाती में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे सैक्टर 56 स्थित आशियाना फ्लैट के ब्लॉक नंबर-14 की है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक घटना रविवार शाम करीब 7 बजे सेक्टर-56 स्थित आशियाना फ्लैट के ब्लॉक नंबर-14 के पास हुई। दोनों किशोर आपस में दोस्त थे और शाम के वक्त वहां खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात पर दोनों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गुस्साए 15 वर्षीय आरोपी ने गुस्से में आकर कथित तौर पर चाकू निकाल लिया और 13 वर्षीय दोस्त की छाती पर वार कर दिया।

चाकू लगने से बच्चा गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल बच्चे को नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी किशोर को हिरासत में लेने और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!