Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Oct, 2026 07:26 PM

हरियाणा में उन किसानों के लिए अच्छी खबर है,जिन्हें लंबे समय से ट्यूबवैल कनेक्शन नहीं
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा में उन किसानों के लिए अच्छी खबर है,जिन्हें लंबे समय से ट्यूबवैल कनेक्शन नहीं मिला है। अब यह किसान अपने नलकूप की साइट को बदल सकते हैं। हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) द्वारा बिजली आपूर्ति कोड विनियम 2014 में बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी है।
मंगलवार को HERC द्वारा इस संबंध में उत्तर हरियाणा तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा याचिकाओं पर सुनवाई की जाएगी। जिसके बाद नियमों में बदलाव पर अंतिम निर्णय होगा।
हरियाणा में इस समय ऐसा कोई नियम नहीं है जिसमें किसान अपनी अच्छी से नलकूप कनेक्शन की साइट को बदल सकता है। वर्तमान में उत्तर तथा दक्षिण हरियाणा में नलकूप कनेक्शनों के ढेरों आवेदन लंबित हैं। अब सरकार ने किसानों के लिए अलग से बिजली वितरण कंपनी का गठन कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नलकूप कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं।
ऐसे में हो यह रहा है कि किसान जब खेत में भूमिगत जल की जांच के बाद आवेदन करता है तो सब ठीक है लेकिन जब तक कनेक्शन अलॉट होता तब तक जमीन में पानी नीचे चला जाता है या पानी में खारापन अथवा उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है। ऐसे में किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसे लेकर कई किसान अदालतों में भी चले गए लेकिन हरियाणा के पास अपना कोई नियम नहीं होने के कारण उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंजाब स्टेट विद्युत नियामक आयोग (पीएसईआरसी) के नियमों को स्टडी किया।
इसी के आधार पर हरियाणा विद्युत नियामक आयोग में संयुक्त याचिकाएं दायर की गई। जिसमें बिजली आपूर्ति कोड 2014 में बदलाव की मांग की गई। जिसके चलते एचईआरसी ने छह अक्टूबर को जनसुनवाई रखी है। इसके बाद बिजली आपूर्ति नियमों में बदलाव को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बिजली वितरण निगमों के पास आए यह केस तो नियम बदलने की उठी मांग
हिसार जिले के गांव संदलाना में रति राम ने वर्ष 2019 में आवेदन किया लेकिन कनेक्शन मिलने से पहले उसकी मृत्यु हो गई। कानूनी वारिस शमेशर सिंह ने कनेक्शन प्रक्रिया चालू करनी शुरू की तो चिन्हित जमीन पर भूजल खराब मिला। शमशेर सिंह ने स्थान बदलने की मांग उठाई। जिसे नियमों के अभाव में खारिज कर दिया गया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)