एनआईटी-5 बाल सुधार गृह से भागे तीन शातिर किशोरों में से एक मानेसर से गिरफ्तार...हत्या जैसे गंभीर मामलों में थे बंद

Edited By Isha, Updated: 06 Oct, 2026 10:43 AM

one of three cunning juveniles who escaped from a juvenile home arrested

एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से भागे तीनों किशोरों के मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि सुधार गृह से निकलने के बाद एक साथ तीनों ने पिकअप में लिफ्ट ली और फरीदाबाद की सीमा से बाहर निकल गए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर

फरीदाबाद: एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से भागे तीनों किशोरों के मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि सुधार गृह से निकलने के बाद एक साथ तीनों ने पिकअप में लिफ्ट ली और फरीदाबाद की सीमा से बाहर निकल गए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तकनीकी सहायता और विश्वसनीय सूत्रों की मदद से एक किशोर को गुरुग्राम के मानेसर इलाके से पकड़ लिया है।

पकड़ा गया किशोर वहां घूम रहा था और किसी अन्य स्थान पर जाने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि तीन अक्तूबर को तीनों किशोर बाल सुधार गृह के शौचालय की खिड़की उखाड़कर भाग गए थे। पुलिस आयुक्त ने इनकी तलाश की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 को सौंपी थी। जांच में सामने आया कि तीनों किशोरों ने जिस समय भागने की कोशिश की, उस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी किसी काम से दूसरे स्थान पर गए हुए थे। तीनों के खिलाफ नूंह, हिसार और गुरुग्राम में हत्या के मामले दर्ज हैं।

इनमें से दो किशोर वर्ष 2024 से सुधार गृह में बंद थे, जबकि तीसरा वर्ष 2025 में यहां लाया गया था। अब पकड़े गए किशोर से पूछताछ कर उसके दोनों साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पकड़े गए। किशोर से उसके दोनों साथियों के संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!