Edited By Harman, Updated: 09 Oct, 2026 11:51 AM

: फरीदाबाद खेड़ी पुल थाना इलाके में 10वीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। किशोर का शव उसकी ही सहपाठी (प्रेमिका) के घर में मिला।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद खेड़ी पुल थाना इलाके में 10वीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया। किशोर का शव उसकी ही सहपाठी (प्रेमिका) के घर में मिला। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिवार वालों ने किशोर को घर बुलाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया।
आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ हाथापाई व मारपीट की। इतना ही नहीं, शव लेने आई एंबुलेंस में जमकर तोड़फोड़ की गई, जिससे ड्राइवर को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। इस घटना में कई पुलिसकर्मी ही घायल हुए हैं।
वहीं इस मामले जानकारी देते हुए एसीपी राजीव ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम से मारपीट की और एंबुलेंस में तोड़फोड़ की।एसीपी राजीव कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। हैसाक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।