हरियाणा में जल्द ही इन Voters को मिलेगा नोटिस, जानिए क्या है बड़ी वजह

Edited By Isha, Updated: 02 Jun, 2026 09:54 AM

voters without data mapping will receive notices

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को नवीनतम और त्रुटिरहित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को चंडीगढ़ में उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा

चंडीगढ़:  हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची को नवीनतम और त्रुटिरहित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को चंडीगढ़ में उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

बैठक में उन्होंने कहा, उप निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जिन मतदाताओं की डेटा मैपिंग अभी तक नहीं हुई है, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से समय रहते डेटा मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें।

बैठक में मतदाता जागरूकता अभियान, दावों एवं आपत्तियों के निपटान, तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने बताया कि अधिकारियों को मतदाता सूची को पूरी तरह सही, पारदर्शी और नवीनतम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कोई त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में बूथ स्तर पर चल रहे सत्यापन अभियान की भी समीक्षा की गई। उप निर्वाचन आयुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!