Edited By Harman, Updated: 16 May, 2026 02:21 PM
हरियाणा के झजजर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां सुबाना गांव में देर रात करीब 10:30 बजे हुए नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घर के बाहर खड़े एक शख्स को गोलियों से भून दिया है।
झज्जर ( दिनेश मेहरा) : हरियाणा के झजजर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां सुबाना गांव में देर रात करीब 10:30 बजे हुए नृशंस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घर के बाहर खड़े एक शख्स को गोलियों से भून दिया है।
मिली जाकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान हितेश के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यहां बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तीन-चार युवक आए और 20 से अधिक राउंड फायर किए गए। हितेश पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार करके मौके से फरार हो गए। वहीं हितेश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और मौके दम तोड़ दिया। वहीं सरेआम हुई इस घटना को देख लोगों की रुह कांप गई।
इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस के अनुसार आज नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।