Board Compartment Exam: 20 मई से शुरू होंगे आवेदन, चूके तो देना होगा तगड़ा जुर्माना...यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
Edited By Isha, Updated: 16 May, 2026 04:06 PM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उनके लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उनके लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र 20 मई से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बिना लेट फीस के आवेदन करने की आखरी तारीख 11 जून तय की गई है। इसके लिए छात्रों को 1,000 आवेदन शुल्क देना होगा।
यदि छात्र तय समय सीमा के भीतर फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो उन्हें बढ़ते हुए जुर्माने के साथ आवेदन का मौका मिलेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 2 जुलाई के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए छात्र समय रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।