आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा 'भगौड़ा' आरोपी, फायरिंग केस में 18 साल से चल रहा था फरार...

Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Apr, 2026 07:55 PM

the fugitive was finally caught by the police he was absconding for 18 years in

करनाल पुलिस की सीआईए टू शाखा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 साल से फरार चल रहे भगौड़े

करनाल : करनाल पुलिस की सीआईए टू शाखा ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 साल से फरार चल रहे भगोड़े को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सर्वेश्वर उर्फ जोनी पर 5 हजार रुपए का पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपी को आज अस्पताल में मेडिकल कराने लेकर पहुंची। कल कोर्ट में पेशकर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सीआईए टू शाखा के जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया 2008 के दौरान पकड़े गए आरोपी ने पंचायत के दौरान गोली चला दी थी, जोकि दो लोगों को लगी थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। 2010 में आरोपी को भगौड़ा घोषित किया गया था। दो दिन पहले आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि आरोपी तकरीबन18 साल के बाद काबू किया गया है।पकड़ा गया आरोपी करनाल के असंध के गांव का रहने वाला है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!