सिरसा में कलयुगी बेटे की करतूत, जमीन के लिए पिता को दी दर्दनाक मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Apr, 2026 11:51 AM

son killed his father for land in sirsa

डबवाली के गांव अहमदपुर दारेवाला में जमीनी विवाद के चलते बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 56 वर्षीय जसवंत सिंह हुई है।

डबवाली : डबवाली के गांव अहमदपुर दारेवाला में जमीनी विवाद के चलते बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 56 वर्षीय जसवंत सिंह हुई है। जसवंत के 2 बेटे और एक बेटी है। परिवार के पास 8 एकड़ जमीन है जिसमें जसवंत सिंह और उनके दोनों बेटे हिस्सेदार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जसवंत के पास कुछ अधिक जमीन थी जिसको लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

जानकारी अनुसार जसवंत की बेटी की शादी पंजाब में हई थी। बेटी ने पंजाब स्थित अपनी ससुराल की जमीन बेच दी और अहमदपुर दारेवाला में आकर रहने लगी। यहां उसने करीब साढ़े 4 एकड़ जमीन खरीदी थी। पुलिस का मानना है कि पारिवारिक जमीन और हिस्सेदारी को लेकर घर में तनाव रहता था।

सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र के मुताबिक बीते दिन देर शाम जसवंत सिंह खेतों में पानी लगाकर लौट रहे थे कि घर के पास पहुंचे तभी उनके बेटे राम सिंह ने पीछे से जीप चढ़ाकर उनको कुचल दिया। घायल जसवंत को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बठिंडा एम्स रैफर किया गया जहां उपचार दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल जीप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!