Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2026 05:12 PM

राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिकॉर्ड से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेन ड्राइव के गायब होने की जांच शुरू कर दी गई है।
चंडीगढ़: राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के रिकॉर्ड से महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सबूत पेन ड्राइव के गायब होने की जांच शुरू कर दी गई है।
यह जांच चीफ जस्टिस के आदेश पर की जा रही है जिसकी हाईकोर्ट को जानकारी दी गई। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक इस का प्रकरण की आंतरिक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक मामले पर अंतिम निर्णय लेना संभव नहीं है।
याचिकाकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी करन सिंह दलाल के वकील ने बताया कि इस मामले से संबंधित विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। वहां 28 नवंबर 2025 को पारित आदेश पर रोक लगी हुई है। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई 30 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी।
साथ की कोर्ट ने आदेश दिया कि मामले की संबंधित फाइल को दोबार जांच अधिकारी के पास भेजा जाए ताकि जांच प्रक्रिया निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके और अगली सुनवाई तक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा सके।
गायब पेन ड्राइव में चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और स्क्रीनशाट थे। करन सिंह दलाल ने रजिस्ट्रार को शिकायत दर्ज कराई थी कि 21 जनवरी 2026 को उन्हें चुनाव शाखा की ओर से बताया गया कि अदालत की फाइल से पेन ड्राइव गायब है।