हरियाणवी युवक की नीदरलैंड में मौत, शव भारत लाने के लिए परिवार लाचार...सरकार से लगाई मदद की गुहार

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 12:16 PM

haryana youth dies in netherlands

बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए माजरी गांव के युवक की नीदरलैंड में दर्दनाक हादसे के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार अब बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है।

गन्नौर (कपिल सांडिल्य) : बेहतर भविष्य की तलाश में विदेश गए माजरी गांव के युवक की नीदरलैंड में दर्दनाक हादसे के दौरान मौत हो गई। आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार अब बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहा है। 

माजरी निवासी 23 वर्षीय सागर राणा करीब डेढ़ वर्ष पहले टूरिस्ट वीजा पर फ्रांस गया था। परिजनों के अनुसार वहां मन मुताबिक काम न मिलने के कारण वह जनवरी 2026 में नीदरलैंड चला गया, जहां काफी समय तक रोजगार की तलाश करता रहा। बाद में उसे एक व्यक्ति के यहां पेड़ काटने का काम मिला। परिवार के अनुसार 21 मार्च को सागर एक मकान में पेड़ काटने के दौरान सीढ़ी पर खड़ा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन तक उपचार चला, लेकिन 25 मार्च को उसकी मौत हो गई। 

परिजनों ने बताया कि सागर 12वीं के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश गया था। उसे विदेश भेजने के लिए पिता ने जमीन बेच दी और इसके अलावा 20 से 25 लाख रुपये का कर्ज भी लिया। वर्तमान में परिवार की हालत बेहद कमजोर है और वे किराये के वाहन चलाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। सागर का पार्थिव शरीर अभी नीदरलैंड में ही है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार उसे भारत नहीं ला पा रहा है। ग्रामीण और रिश्तेदार मदद के लिए आगे आए हैं, लेकिन पर्याप्त राशि न जुट पाने के कारण अंतिम संस्कार अपने गांव में करना मुश्किल हो रहा है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!