सोनीपत में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार वाहन बनकर आया काल...छीन ले गया परिवार का आखिरी सहारा, सदमे में परिजन

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 03:06 PM

tragic accident in sonipat snatches away family s last support

सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही सांसे थम गई जबकि आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सोनीपत : सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही सांसे थम गई जबकि आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार देर रात जिले के गांव किलोहड़द-बड़वासनी मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक शख्स सुनील रात करीब 9:30 बजे गांव किलोहड़द से बड़वासनी की ओर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान बड़वासनी-माहरा रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर चोट लगने के कारण सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे ने परिवार को गम में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, सुनील के तीन भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी। इनमें दो भाइयों की बीमारी से और एक भाई की नहर में डूबने से जान गई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!