सहारनपुर में भयानक हादसा, हरियाणा के एक ही परिवार के 4 लोगों की गई जान, हरिद्वार जा रहे थे घूमने

Edited By Harman, Updated: 26 Jun, 2026 08:56 PM

terrible accident in saharanpur 4 people died of the same family from haryana

हरियाणा के सोनीपत से हरिद्वार के लिए निकला एक परिवार यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। वहीं इस भीषण घटना में परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोनीपत :  हरियाणा के सोनीपत से हरिद्वार के लिए निकला एक परिवार यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। वहीं इस भीषण घटना में परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में सोनीपत निवासी 75 साल के चरण सिंह, उनकी 70 साल की पत्नी सुदेश, 36 वर्षीय पुत्रवधू प्रीति और  9 साल के पोते शिवांश की मौत हो गई। भयानक घटना देहरादून–पंचकूला हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र के पास हुई है। तेज गति से आ रही वैगनआर ने फॉर्च्यूनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की सांसे मौके पर ही थम गई जबकि तीन घायल हो गए। वहीं गाड़ी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर मनिहारान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!