Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jun, 2026 01:42 PM

सोनीपत जिले से दुखद खबर सामने आई जहां सात माह के बच्चे शिवांश की उपचार को दौरान क्लीनिक में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे के पिता ने सिटी थाने में शिकायत देकर निजी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सोनीपत : सोनीपत जिले से दुखद खबर सामने आई जहां सात माह के बच्चे शिवांश की उपचार को दौरान क्लीनिक में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बच्चे के पिता ने सिटी थाने में शिकायत देकर निजी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक रोहतक के गांव अस्थल बोहर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी गायत्री वेस्ट राम नगर में मायके आई थी। बेटे को दस्त लगने पर गायत्री क्लीनिक गई। जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे के मुंह में गोली डाली और पानी पिलाया। इसके कुछ ही पल बाद मासूम की सांसें उखड़ने लगीं और शरीर नीला पड़ गया। उसे नागरिक अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)