अरे इतना ज्यादा बिल! नारनौल में यूथ कांग्रेस नेता को बिजली विभाग ने थमाया बिजली बिल, देखते ही फटी रह गई आंखें

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 11:53 AM

youth congress leader receives electricity bill in narnaul

हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में बिजली विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने बिलिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत बुलान को विभाग की ओर से करीब 79 करोड़ रुपए का बिजली बिल थमा दिया गया।

नारनौल : हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में बिजली विभाग की चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है, जिसने बिलिंग सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पुनीत बुलान को विभाग की ओर से करीब 79 करोड़ रुपए का बिजली बिल थमा दिया गया। आम तौर पर जहां उपभोक्ता हजारों या कुछ लाख रुपए के बिजली बिल से परेशान रहते हैं, वहीं करोड़ों का यह बिल न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि विभागीय कार्यप्रणाली पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह लगाता है।

लेट फीस के साथ 80 करोड़ पार करने की चेतावनीः जारी किए गए बिल के अनुसार, यदि 8 अप्रैल तक 78,92,75,697 रुपए का भुगतान नहीं किया गया, तो लेट फीस जुड़ने के बाद यह राशि बढ़कर 80,07,35,635 रुपए हो जाएगी। यानी निर्धारित तिथि के बाद भुगतान करने पर 1 करोड़ 14 लाख रुपए से अधिक का अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ेगा। इतना बड़ा बिल मिलने के बाद पुनीत बुलान ने राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही या फिर सरकार की विफलता बताया है। 

बुलान ने आरोप लगाया कि इस तरह के मनगढ़ंत बिल भेजकर विपक्षी नेताओं को मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले के सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस तरह की भारी गलती एक व्यक्ति के साथ हो सकती है, तो आम उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसी त्रुटियां संभव हैं। अब देखना होगा कि विभाग इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और संबंधित त्रुटि को कैसे ठीक करता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!