रेवाड़ी जंक्शन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी...CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Apr, 2026 12:55 PM

unidentified man s body found at rewari junction police scanning cctv footage

रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर 6-7 के बीच दिल्ली

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म नंबर 6-7 के बीच दिल्ली साइड की ओर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।

 GRP की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। उसने सफेद रंग की शर्ट, गहरे नीले रंग का लोअर और नीले रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी। मृतक के दाहिने हाथ पर सुरमा से “चंद्रा” लिखा हुआ है, गले में काला मफलर तथा हाथ पर पीला धागा बंधा हुआ मिला। उसका रंग गेहुआं, चेहरा लंबोतरा, कद करीब 5 फुट 6 इंच, शरीर हल्का और फुर्तीला दिखाई दे रहा है। सिर के बाल सफेद व काले मिश्रित हैं, जबकि दाढ़ी पूरी तरह काले रंग की बताई गई है। पुलिस अधिकारी अनीता ने बताया कि शव को पहचान और शिनाख्त के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। 

साथ ही स्टेशन और प्लेटफॉर्म क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मृतक स्टेशन पर कब और किस परिस्थिति में पहुंचा था। पुलिस आसपास के यात्रियों, कुलियों और स्टेशन स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। GRP का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

यदि 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं हो पाती, तो कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए भारतीय परंपरा और विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति पिछले कुछ समय से लापता है, तो तुरंत GRP रेवाड़ी या नागरिक अस्पताल शवगृह से संपर्क करें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!