Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Apr, 2026 06:22 PM

रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव मोहनपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक दर्दनाक हादसे
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव मोहनपुर में पारिवारिक विवाद के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सतपाल के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बावल डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि घटना पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के दौरान हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सतपाल शराब का आदी था। विवाद के दौरान वह अचानक सीढ़ियों से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही सतपाल ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा दुबई में रहता है, जिसके आने का इंतजार भी किया जा रहा है। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल बावल थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)