गेहूं खरीद पर गहराया संकट: नए नियमों से भड़के आढ़ती, इस मंडी में कामकाज पूरी तरह ठप

Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2026 02:09 PM

wheat procurement crisis deepens commission agents outraged by new rules

सरकार द्वारा गेहूं खरीद को लेकर बनाए गए नए नियमों के विरोध में आढ़तियों ने सख्त रुख अपनाते हुए नरवाना मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार को मंडी एसोसिएशन कार्यालय नरवाना में प्रधान

नरवाना (गुलशन चावला) : सरकार द्वारा गेहूं खरीद को लेकर बनाए गए नए नियमों के विरोध में आढ़तियों ने सख्त रुख अपनाते हुए नरवाना मंडी को बंद रखने का फैसला लिया है। शनिवार को मंडी एसोसिएशन कार्यालय नरवाना में प्रधान जयदेव बंसल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रधान जयदेव बंसल ने बताया कि जिला जींद की सभी मंडियां पहले से ही बंद हैं। इसी के मद्देनजर नरवाना मंडी एसोसिएशन ने भी एकजुटता दिखाते हुए फैसला लिया है कि जब तक जिले की अन्य मंडियां बंद रहेंगी, तब तक नरवाना मंडी भी पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आज रात 12 बजे के बाद जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक मंडी और मीलों में किसी भी किसान (जमींदार) की गेहूं की फसल नहीं उतरवाई जाएगी। आढ़तियों का कहना है कि नए नियमों से किसानों को परेशानी बढ़ेगी, इसलिए सरकार को इन पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंडी प्रधान शशिकांत शर्मा, विनय बेलरखा, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, सुरेश कुमार, राजीव सहित कई आढ़ती मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!