फतेहाबाद में बड़ा हादसा: टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई कार, 2 युवकों की गई जान

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 03:15 PM

accident in fatehabad two youths lost their lives

फतेहाबाद जिले के गांव जांडली कलां के पास इको गाड़ी का टायर फट गया जिसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में इको गाड़ी सवार दो युवकों की मौत हो गई और 8 युवक घायल हो गए।

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले के गांव जांडली कलां के पास इको गाड़ी का टायर फट गया जिसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में इको गाड़ी सवार दो युवकों की मौत हो गई और 8 युवक घायल हो गए। 

घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। गाड़ी में सवार सभी लोग वेटर पार्टी के सदस्य थे और पंजाब के संगरूर से फतेहाबाद में आयोजित शादी समारोह में आ रहे थे। मृतकों की पहचान रहनवाली निवासी जग्गासिंह और संगरूर निवासी आर्यन के रूप में हुई है। फिलहाल भुना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!