ठगी या जासूसी? कैथल में फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, दोनों एंगल पर जांच, पाकिस्तानी लिंक की आशंका...

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Apr, 2026 09:42 AM

fake major arrested in kaithal pakistani links suspected

कैथल जिले में चल रही सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था। मामले में अब जासूसी एंगल भी सामने आने से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल जिले में चल रही सघन नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक ऐसे शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को भारतीय सेना का ‘मेजर’ बताकर लोगों को ठग रहा था। मामले में अब जासूसी एंगल भी सामने आने से जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पाकिस्तानी कनेक्शन होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PunjabKesari

पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी ओला कैब में सफर करते हुए अलग-अलग स्थानों पर अपनी फर्जी पहचान के जरिए लोगों का विश्वास जीतता था। उसने सोशल मीडिया पर आर्मी यूनिफॉर्म में अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी। इसी माध्यम से उसने हिसार की एक युवती से संपर्क साधा और खुद को सेना का अधिकारी बताते हुए शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी युवती से हजारों रुपए भी ऐंठ चुका था।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत विशेष नाकेबंदी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ओला कैब को रोककर जांच की। तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से सेना की वर्दी, मेजर रैंक के बैज और कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। दस्तावेजों की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपी का नाम मेहराजुद्दीन हाजम है जो श्रीनगर का रहने वाला है, जो ‘निशांत सहारण’ नाम से अपनी फर्जी पहचान बनाकर घूम रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाता था। फिलहाल आरोपी को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपी केवल एक शातिर ठग है या फिर किसी बड़े नेटवर्क या जासूसी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

“जिले में सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे नाकेबंदी की जा रही है। तितरम मोड़ पर नाके के दौरान संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया गया। उसके पास से सेना की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी खुद को मेजर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी को हिसार पुलिस के हवाले किया गया है।”

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!