Edited By Harman, Updated: 16 Jul, 2026 01:09 PM

कैथल के गांव मंडवाल से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ गई है। यहां एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को नशीले पदार्थ की सूचना देने के शक में पड़ोसी ने हमला किया। वहीं इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
कैथल : कैथल के गांव मंडवाल से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ गई है। यहां एक परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को नशीले पदार्थ की सूचना देने के शक में पड़ोसी ने हमला किया। वहीं इस हमले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पीड़ित परिवार के सदस्य शमशेर उर्फ शेरू ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। बताया कि पड़ोसी संदीप उर्फ काली दो दिन पहले उनके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। संदीप ने आरोप लगाया कि शमशेर ने उसके घर पर टोटका कराया है और उसकी गाड़ियों में भुक्की होने की सूचना पुलिस को दी है। फिर उसके बाद पंचायत में मामला सुलझा लिया गया। लेकिन उसी दिन रात को आरोपी संदीप अपने अन्य साथियों के साथ छत के रास्ते घर में घुस आए। आरोप है कि उनके परिवार के सदस्यों पर ईंटों से हमला किया।
शमशेर ने बताया कि संदीप ने उनकी मां पर ईंट फेंकी जोकि उसकी छाती पर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद उसकी पत्नी और उस पर भी ईंटों से हमला कर दिया। आरोपियों ने इसके बाद घर के अन्य लोगों पर भी ईंटें फेंकी। घटना के बाद परिजन घायल निर्मल कौर की गंभीर हालत को देखते हुए कैथल रेफर कर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस वारदात की गहन छानबीन में जुट गई है।