कैथल में फिल्मी ड्रामा: पुलिस को चकमा देकर पुल से कूदा अवैध हथियार तस्कर, पैर तुड़वाकर पहुंचा अस्पताल!

Edited By Isha, Updated: 10 Jul, 2026 03:49 PM

illegal arms smuggler jumps off bridge after dodging police

सी.आई.ए.-1 पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया और पुल से गिरकर उसका पैर टूट गया जिसे पुलिस द्वारा तुरंत काबू कर लिया गया। डी.एस.पी. सुशील प्रकाश ने बताया कि सी.आई.ए.

कैथल: सी.आई.ए.-1 पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया और पुल से गिरकर उसका पैर टूट गया जिसे पुलिस द्वारा तुरंत काबू कर लिया गया। डी.एस.पी. सुशील प्रकाश ने बताया कि सी.आई.ए.-1 प्रभारी एस. आई. जसवंत सिंह की अगुवाई में टीम सायंकालीन गश्त दौरान गांव हरसौला बस अड्डे के पास मौजूद थी।

पुलिस टीम को सूचना मिली कि गांव हजवाना निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ गोलू अवैध असला लिए गांव सिसमौर से पाई नहर पुल के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। पुलिस ने सुरेंद्र को काबू कर उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया।

डी.एस.पी. ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र उर्फ गोलू ने कबूला कि उसे एक असला सप्लायर यह असला 152 डी पर पाई से बरसाना रोड पर देकर गयाथा। आरोपी सुरेंद्र को सी.आई.ए.-1 पुलिस टीम वीरवार की सुबह उक्त स्थान की निशानदेही करवाने के लिए लेकर गई थी।

वहां आरोपी सुरेंद्र द्वारा पुलिस टीम को चकमा देकर भागने का प्रयास किया गया तथा वह पुल से कूद गया तथा उसके पैर में चोट लगी। पुलिस टीम द्वारा उसे काबू कर जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां मैडीकल जांच में उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। आरोपी को उपचार के लिए एडमिट किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है ।
 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!