Edited By Krishan Rana, Updated: 07 Apr, 2026 08:58 PM

बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह ने अपने गाने “टटीरी” को लेकर चल रहे विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर
हरियाणा डेस्क : बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह ने अपने गाने “टटीरी” को लेकर चल रहे विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश होकर बिना शर्त माफी मांग ली है। मंगलवार को दिल्ली में हुई सुनवाई के दौरान सिंगर के साथ गाने के निर्देशक जोबन संधू, महावीर सिंह और निर्माता हितेन भी आयोग के समक्ष उपस्थित हुए।
मामले की सुनवाई विजया रहाटकर की अध्यक्षता में की गई। आयोग ने गाने के बोल और उसके प्रस्तुतिकरण को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। आयोग की नाराजगी के बाद बादशाह और उनकी टीम ने बिना किसी शर्त के माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का आश्वासन दिया।
सुनवाई के दौरान बादशाह ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि वह अगले चार महीनों के भीतर एक सकारात्मक संदेश देने वाला गाना बनाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर 50 लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी लेने की बात कही।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)