मां से छीन गया जिगर का टुकड़ा...फरीदाबाद में खेलते समय चारपाई के नीचे दबने से मासूम की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Apr, 2026 12:38 PM

innocent child dies after being crushed under a cot in faridabad

घर में खेलते समय 14 महीने के मासूम रियांश की चारपाई के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार रियांश के पिता रणवीर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं जबकि मां रितु गृहिणी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रितु घर के काम में लगी हुई थी और रियांश पास में...

फरीदाबाद : घर में खेलते समय 14 महीने के मासूम रियांश की चारपाई के नीचे दबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार रियांश के पिता रणवीर प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करते हैं जबकि मां रितु गृहिणी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रितु घर के काम में लगी हुई थी और रियांश पास में खेल रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से लोहे की पाइप वाली चारपाई अचानक बच्चे के ऊपर गिर गई।

अनुमान है कि चारपाई का पाइप रियांश की छाती में लग गया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर वहां से बच्चे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल रैफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!