क्रॉस वोटिंग विवाद : 5 विधायकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, चंडीगढ़ बैठक में भविष्य पर होगा बड़ा फैसला

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 Apr, 2026 09:35 PM

cross voting controversy five mlas face potential action chandigarh meeting to

हरियाणा कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की तैयारी

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव के दौरान क्रास वोटिंग करने वाले विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की तैयारी कर ली है। तीन अप्रैल को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक इस मामले में बेहद अहम व निर्णायक होगी। क्रास वोटिंग के आरोपी विधायकों को निजी सुनवाई के लिए कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पास अपने उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल (37 वोट) होने का दावा था, लेकिन 16 मार्च को हुई वोटिंग के दिन कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी, जबकि 4 विधायकों के वोट अवैध घोषित हो गए।

आरोपी विधायकों में मोहम्मद इलियास (पुन्हाना), मोहम्मद इसराइल (हथीन), शैली चौधरी (नारायणगढ़), रेनू बाला (सढ़ौरा) और रतिया से विधायक जरनैल सिंह को पहले 18 मार्च को और दोबारा 20 मार्च को सभी पांच विधायकों को नोटिस जारी किए गए। हालही में कांग्रेस कार्य समिति तथा विधायक दल की बैठक में सभी ने एक मत से पांचों विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की सिफारिश की थी। आरोपी विधायकों में से तीन विधायकों ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया जबकि दो विधायकों की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।

अब पार्टी की अनुशासन समिति ने सभी पहलूओं पर विचार करके तीन अप्रैल को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक बुला ली है। इस बैठक में तीन विधायकों द्वारा लिखित में दिए गए जवाब तथा दो विधायकों के पार्टी के प्रति रवैये को लेकर मंथन के बाद अहम फैसला लिया जाएगा। पार्टी उक्त सभी पांच विधायकों को संगठन से अलग कर सकती है। तीन अप्रैल की बैठक में लिया जाने वाला निर्णय प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से हाईकमान को भेजा जाएगा। इसके बाद हाईकमान की सहमति से पांचों विधायकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अनुशासनात्मक समिति के सदस्य सचिव रोहित जैन ने बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि विधायकों को किसी भी प्रकार की पर्सनल हियरिंग के लिए नहीं बुलाया गया है। जवाब विधायकों की ओर से आए हैं, उस पर मंथन करने के बाद इसके अलावा जो भी चुनाव के बाद विधायकों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, उन पर मंथन के बाद रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेज दी जाएगी।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!