दरिंदगी: मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने किया कुकर्म, आरोपी बैजनाथ गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 31 Mar, 2026 11:11 AM

middle aged man assaults deaf mute child

मुलाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने मूक-बधिर बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।

मुलाना: मुलाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक अधेड़ व्यक्ति ने मूक-बधिर बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित बच्चा बोलने और सुनने में असमर्थ है जिसका आरोपी ने फायदा उठाया। घटना के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने बच्चे से इशारों में जानकारी ली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसने आरोपी बैजनाथ को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़ित का मैडीकल परीक्षण करवाया गया है।

थाना प्रभारी प्रमोद राणा का कहना है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस घटना के बाद गांव में लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!