Haryana: आज से कई प्रमाण पत्रों की मान्यता खत्म, बनवाने होंगे नए

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2026 01:24 PM

validity of many certificates ends in haryana from today

हरियाणा में बुधवार से 3 श्रेणियों के सर्टीफिकेट की मान्यता समाप्त हो जाएगी। अब विभिन्न भर्तियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नए प्रमाण पत्र बनवाने होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में बुधवार से 3 श्रेणियों के सर्टीफिकेट की मान्यता समाप्त हो जाएगी। अब विभिन्न भर्तियों में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को नए प्रमाण पत्र बनवाने होंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने मंगलवार को इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी। 

हरियाणा में आरक्षण का लाभ लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए 1 अप्रैल 2026 से एक नया चरण शुरू हो रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 आज समाप्त हो रहा है जिसका सीधा असर अभ्यर्थियों के दस्तावेजों पर पड़ेगा। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने भी इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स पर युवाओं को सचेत किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि युवा इसको लेकर गंभीर रहे। बी. सी.-ए और बी. सी. बी श्रेणी हरियाणा में पिछड़ा वर्ग (ए और बी) के प्रमाण पत्र क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर की आय सीमा पर आधारित होते हैं। 31 मार्च के बाद पुरानी आय रिपोर्ट मान्य नहीं होगी। 

हरियाणा सरकार ने हाल ही में जनवरी 2026 में आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख की थी। अगर आपने जनवरी में भी सर्टिफिकेट बनवाया था तो भी वह भी 31 मार्च तक ही मान्य है। युवाओं को 1 अप्रैल 2026 के बाद नए सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। यह सर्टिफिकेट आने वाली ग्रुप सी, ग्रुप डी और एच.पी.एस.सी. की सभी भर्तियों के लिए पूरे एक साल तक मान्य रहेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!