Edited By Manisha rana, Updated: 01 Apr, 2026 09:36 AM

हरियाणा में गेहूं खरीद एक अप्रैल यानि आज से शुरू होने जा रहा है। बीते दिन मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में गेहूं खरीद एक अप्रैल यानि आज से शुरू होने जा रहा है। बीते दिन मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। कई मंडियों में पानी भर गया है। वहीं कई इलाकों में गेहूं की कटाई हो रही है, जिससे शुरुआत के दिनों में मंडियों में आवक कम रहने की संभावना है।
सरकार की ओर से इस बार गेहूं की खरीद 2585 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी। हालांकि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं इस लक्ष्य के अनुरूप नजर नहीं आ रही हैं।
बीते दिन मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि ने 7 जिलों में फसलों को नुकसान पहुंचा। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के 100 गांवों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसल खराब हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 अप्रैल को प्रदेश में मौसम सही रहेगा। इसके बाद 3 और 4 अप्रैल को मौसम फिर बदलेगा, जिससे बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)