रिश्तों का कत्ल: जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, बेटे ने रिटायर पुलिसकर्मी पिता को मारी गोली

Edited By Isha, Updated: 31 Mar, 2026 09:06 AM

land dispute takes a horrific turn son shoots retired policeman father

झज्जर जिले के गांव ढाकला में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने 65 वर्षीय पिता पर अंधाधुंध गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

झज्जर( दिनेश मेहरा ):  झज्जर जिले के गांव ढाकला में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहाँ जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने 65 वर्षीय पिता पर अंधाधुंध गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 
घायल की पहचान ईश्वर (65) पुत्र रूप सिंह के रूप में हुई है। ईश्वर दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त (Retired) कर्मचारी हैं। हालांकि वे मूल रूप से ढाकला गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे थे। मंगलवार को वह किसी निजी काम से अपने पैतृक गांव ढाकला आए हुए थे, तभी घात लगाकर बैठे उनके बेटे सतीश ने उन पर गोली चला दी।

 
हैरानी की बात यह है कि आरोपी बेटा सतीश कोई अपराधी नहीं बल्कि एक सरकारी कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि सतीश वर्तमान में गुरुग्राम के शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात है। प्राथमिक जांच में इस हमले के पीछे जमीनी विवाद को मुख्य वजह माना जा रहा है, जो पिछले काफी समय से पिता-पुत्र के बीच तनाव का कारण बना हुआ था।

 
गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लहूलुहान हालत में ईश्वर को झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी सतीश के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!