हरियाणा में बारिश का कहर ! “पीला सोना” खराब होने के कगार पर, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी...

Edited By Krishan Rana, Updated: 19 Mar, 2026 01:55 PM

rain wreaks havoc in haryana the yellow gold is on the verge of spoiling and

हरियाणा में बुधवार शाम आई तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने अनाज मंडी की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : बुधवार शाम आई तेज बारिश, ओलावृष्टि और तूफान ने अनाज मंडी की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। दक्षिण हरियाणा का “पीला सोना” कही जाने वाली सरसों की फसल मंडी में भीगकर खराब होने के कगार पर पहुंच गई। हालात ऐसे बन गए कि किसान फड़ की बजाय सड़कों पर ही अपनी उपज रखने को मजबूर नजर आए, जिससे उनकी सालभर की मेहनत पानी में बहती दिखाई दी। 

मंडी में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि कई जगहों पर सरसों की उपज बारिश के पानी के साथ बहकर सड़कों तक पहुंच गई। यहां से गुजरने वाले वाहनों के टायरों के नीचे आकर सरसों वहीं पिसती नजर आई। वहीं कुछ महिलाएं छलनी के सहारे पानी से सरसों निकालती दिखीं, जबकि मजदूर भी भीगी उपज को इकट्ठा करने में जुटे रहे। 

चेतावनी के बावजूद नहीं किए गए पुख्ता इंतजाम


PunjabKesari

इस पूरे घटनाक्रम ने मंडी प्रशासन के उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें किसानों के लिए बेहतर इंतजाम होने की बात कही गई थी। खास बात यह है कि यह प्राकृतिक आपदा अचानक नहीं आई थी। मौसम विभाग द्वारा 19 और 20 मार्च को बारिश, ओलावृष्टि और तेज अंधड़ की पहले ही चेतावनी जारी की गई थी, बावजूद इसके समय रहते पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।

मामले में अनाज मंडी के सचिव मनीष कुमार का कहना है कि व्यवस्थाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने माना कि भारी बारिश और तूफान के चलते कुछ दिक्कतें जरूर आई हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में अब तक करीब 9 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। बारिश के इस कहर ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किसानों की मेहनत को सुरक्षित रखने के लिए ठोस इंतजाम कब किए जाएंगे।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!