फरीदाबाद में विभाग ने की अवैध निर्माण पर कार्रवाई, कई घरों और दुकानों को किया ध्वस्त

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 11:30 AM

department took action against illegal construction in faridabad

फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-2, सरूरपुर और गोछि इलाके में जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र के जीवन नगर पार्ट-2, सरूरपुर और गोछि इलाके में जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से चलाया गया।

जिला टाउन प्लानर यजन चौधरी ने बताया कि इस इलाकों में लंबे समय से बिना अनुमति के निर्माण हो रहा था और भू-माफिया द्वारा अवैध निर्माण करवाई रही थीं। विभाग की ओर से करीब एक साल से लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने और निर्माण हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन किसी ने पालन नहीं किया। इसके चलते कार्रवाई करते हुए लगभग 4 से 6 अवैध घरों और 8 से 9 दुकानों को तोड़ा गया। विभाग का कहना है कि कई लोगों ने बिना रजिस्ट्री और बिना अनुमति के जमीन खरीदकर निर्माण किया था। अधिकारियों ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले पूरी जांच करने की अपील भी की है।

वहीं प्रभावित लोगों का आरोप है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला और अचानक प्रशासन टीम पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि कॉलोनी अवैध थी तो वहां बिजली कनेक्शन और अन्य सुविधाएं क्यों दी गईं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!