गाय का खूनी तांडव! बारिश के बीच व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला...रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2026 04:15 PM

cow bloody rampage deadly attack on a man amidst the rain

शहर के सेक्टर-4 में बुधवार शाम बारिश के दौरान एक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4

रेवाड़ी(महेंद्र भारती ): शहर के सेक्टर-4 में बुधवार शाम बारिश के दौरान एक गाय ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में लोगों में डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-4 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास एक गाय इधर-उधर घूम रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक व्यक्ति पर उसने अचानक हमला कर दिया। व्यक्ति जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे गाय से बचाया। वीडियो में यह घटना शाम 5:42 बजे की दिखाई दे रही है। वीडियो करीब 1 मिनट 49 सेकंड का है। 

बता दें कि शहर में आवारा पशुओं के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह भी सेक्टर-4 में दो लोगों पर गाय ने हमला किया था। इससे पहले भगवानपुर में भी एक बुजुर्ग पर हमला हो चुका है। इसी साल एक बुजुर्ग महिला की मौत और एक कार के क्षतिग्रस्त होने की घटना भी सामने आ चुकी है। नगर परिषद द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन करीब एक महीने से यह फाइलों में ही अटकी हुई है। इस कारण सड़कों और बाजारों में पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!