रेवाड़ी में दर्दनाक हादसा: मानसिक तनाव के चलते पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Edited By Isha, Updated: 12 Jul, 2026 03:55 PM

man jumps in front of a passenger train due to mental stress

रेवाड़ी जिले में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गादला निवासी 38 वर्षीय सोमवीर के रूप में हुई है

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  रेवाड़ी जिले में मानसिक तनाव के चलते एक व्यक्ति द्वारा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गादला निवासी 38 वर्षीय सोमवीर के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों और एक बेटे का पिता था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। 

जीआरपी थाना के एसआई कृष्ण ने बताया कि शनिवार रात रोहतक से रेवाड़ी आ रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर सोमवीर ने आत्महत्या कर ली। यह घटना पाल्हावास और माछरौली रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। रात करीब आठ बजे जीआरपी को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। जीआरपी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!