दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर गूंजेगी किसानों की हुंकार, इस समझौते के खिलाफ करेंगे  'महापंचायत'

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2026 12:42 PM

farmers  roar to echo once again at delhi s ramlila maidan

अपनी मांगो को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली रामलीला मैदान में एकत्रित हो महापंचायत करने जा रहे है। आज किसान नेता वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए और दिल्ली के लिए रवाना हुए।

गन्नौर(कपिल): अपनी मांगो को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली रामलीला मैदान में एकत्रित हो महापंचायत करने जा रहे है। आज किसान नेता वीरेंद्र पहल के नेतृत्व में किसान एकत्रित हुए और दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी को जल्द से जल्द लागू करे व अमेरिका से जो व्यापार समझौता हुआ है, उसे वापस ले। नही तो किसान एक बार फिर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे।

वीओ- आज दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में किसानों की महापंचायत बुलाई गई है। जिसमे देश भर किसान महापंचायत में पहुचेंगे ओर अपनी बात रखेगे। आज गन्नौर सोनीपत से भी कॉसन गाड़ियों में जा चुके हैं। इस महापंचायत से पहले देश भर में किसानों का जागरूक करने का काम कर उन्हें महापंचायत के बारे में बताया गया। और किसान नेता जगजीत सिंह दल्ले वाल के नेतृत्व के महापंचायत होगी। देश के और भी बहुत बड़े नेता अलग-अलग राज्यों से आएंगे और किसानों को सम्बोधित करेंगे।

सरकार को अपनी मांगों के बारे में बताएंग ओर उनको तुरंत प्रभाव से लागू कराने का काम करेंगे। अगर सरकार उनकी बात नही मानती तो किसान फिर से एक बड़ा आंदोलन करने से पीछे नही हटेंगे। सबसे बड़ी मांग भारत-अमेरिका समझौता भारत तुरंत रद्द कर, क्योकि किसानों के हित के लिए नही है।

किसान ने कहा कि यह समझौता किसानों को बर्बाद करने के लिए किया जा रहा है। सरकार एक तरफ किसानों की फसल नही खरीद रही वही दूसरी तरफ अमेरिका से मंगाया जा रहा है। किसान इस समझौते के खिलाफ है और सरकार से मांग करेंगे इस समझौते को जल्द से जल्द रद्द करी। इन्ही मानगो को लेकर रामलीला मेंदान में महापंचायत करने जा रहे है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!