कुरुक्षेत्र में धान घोटाला: पहली FIR दर्ज, 24 हजार क्विंटल से ज्यादा स्टॉक गायब

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 10:38 AM

paddy scam in kurukshetra first fir registered

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (DFSC) की जांच के बाद पहली FIR दर्ज की गई है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में धान घोटाले को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग (DFSC) की जांच के बाद पहली FIR दर्ज की गई है। जांच में एक राइस मिल से 24,318.75 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

मामले के अनुसार DFSC इंस्पेक्टर रिंकू कुमार ने थाना सिटी पिहोवा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 2025-26 सीजन के दौरान मिल को कस्टम मिलिंग के लिए 39,373.75 क्विंटल धान आवंटित किया गया था। 25 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ की टीम द्वारा स्टॉक चेकिंग के दौरान सब कुछ सामान्य पाया गया था, लेकिन करीब चार महीने बाद 17 मार्च को दोबारा फिजिकल वेरिफिकेशन में भारी कमी सामने आई। जांच में खुलासा हुआ कि यह धान सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) के रूप में FCI को सौंपा जाना था। स्टॉक में कमी मिलने के बाद DFSC कार्यालय के आदेश पर पुलिस कार्रवाई शुरू की गई और FIR दर्ज की गई।

राइस मिलर्स में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जिले के राइस मिलर्स में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों की सख्ती के चलते अन्य मिलों में भी जांच और छापेमारी की आशंका बढ़ गई है। मिलर्स को अपने-अपने स्टॉक की जांच का डर सता रहा है।

फर्जी गेट पास से घोटाले का आरोप

किसान नेता प्रिंस बड़ैच ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घोटाले में कुछ अधिकारियों और मिलर्स की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि फर्जी गेट पास के जरिए धान की हेराफेरी की गई। मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

6 सेक्रेटरी किए गए थे चार्जशीट

करीब तीन महीने पहले ही जिले की 6 मार्केट कमेटियों के सेक्रेटरी को चार्जशीट किया गया था। इन पर आरोप था कि उन्होंने मिलर्स को गेट पास जारी करने के लिए अपनी आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए।

5 हजार करोड़ घोटाले के भी लगे आरोप

वहीं, भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के प्रवक्ता राकेश बैंस ने प्रदेश में करीब 5 हजार करोड़ रुपये के धान घोटाले के आरोप लगाए हैं और मामले की CBI जांच की मांग की है। उनका दावा है कि हजारों करोड़ के घोटाले के सबूत सरकार तक पहुंच चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!