Shortage of doctors: हरियाणा के इस जिले के अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, दिन-ब-दिन हालात होते जा रहे खराब

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 02:52 PM

yamunanagar hospital faces shortage of doctors

यमुनानगर के सरकारी अस्पतालों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के सरकारी अस्पतालों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कई अहम पद खाली

RTI एक्टिविस्ट सुमित पाल ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण कई अहम पद खाली पड़े हैं। रेडियोग्राफर के 21 पदों में से 19 खाली हैं, SMO के 17 में से 9 पद रिक्त हैं, जबकि मेडिकल ऑफिसर्स के 192 पदों में से 93 पद खाली पड़े हैं। यही नहीं ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 24 पदों में से 18 खाली हैं और नर्सिंग स्टाफ की भी भारी कमी बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि  रेडियोग्राफर, SMO, मेडिकल ऑफिसर और OTA जैसे जरूरी पदों पर नियुक्तियां नहीं होंगी, तो मरीजों को बेहतर इलाज कैसे मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की कमी न केवल मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन रही है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सरकार इस गंभीर स्थिति को सुधारने के लिए क्या कदम उठाती है और कब तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाती हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!