वर्दी का गौरव: मौत के गहरे पानी से जिंदगी खींच लाया जांबाज ASI,इस वजह से लगाई थी जिंदगी दांव पर

Edited By Isha, Updated: 08 Mar, 2026 08:43 PM

a young man jumped into the big pond in rewari

पुलिस का एक बेहद सराहनीय और मानवीय चेहरा सामने आया है। अपनी जान की परवाह किए बिना पुलिस के एक एएसआई ने ऐतिहासिक बड़ा तालाब में कूदकर डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): पुलिस का एक बेहद सराहनीय और मानवीय चेहरा सामने आया है। अपनी जान की परवाह किए बिना पुलिस के एक एएसआई ने ऐतिहासिक बड़ा तालाब में कूदकर डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की इस बहादुरी और तत्परता की शहर भर में सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के अहीरों का मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय आसू उर्फ वासू अचानक पैर फिसलने के कारण ऐतिहासिक बड़ा तालाब में गिर गया और गहराई में जाने लगा। 

युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सूबे सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसआई विनोद कुमार ने बिना समय गंवाए तालाब के पानी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद एएसआई विनोद कुमार ने युवक को डूबने से बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तालाब में गिरने के कारण आसू को चोटें आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। 

समय पर मदद मिलने के कारण युवक की जान बच गई और फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। हादसे के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की फुर्ती और साहस की जमकर तारीफ की। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर नहीं पहुंचती और एएसआई विनोद कुमार साहस नहीं दिखाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!