HBSE Exams: 10वीं-12वीं के रद्द पेपर की नई तारीखें जारी, जानें कब होंगी परीक्षाएं

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 02:32 PM

new dates released for cancelled class 10 12 exams

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की दोबारा परीक्षा 10वीं की 25 व 12वीं की 30 व 31 मार्च को दोपहर 12:30 से शाम 3:30 बजे तक कराई...

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा ली जा रही 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुछ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण रद्द विषयों की दोबारा परीक्षा 10वीं की 25 व 12वीं की 30 व 31 मार्च को दोपहर 12:30 से शाम 3:30 बजे तक कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं में 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

नकल के 14 मामले पकड़े, 3 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्तः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही 10वीं की पंजाबी, आई.टी., आई.टी.ई.एस. एवं संस्कृत व्याकरण एवं 12वीं की संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में बुधवार को नकल के 14 मामले दर्ज हुए तथा 3 पर्यवेक्षक ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए गए। 

इस बारे में बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा जिला फतेहाबाद व कैथल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की तथा नकल का एक केस दर्ज किया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते द्वारा जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल के 3 केस पकड़े। इसके अलावा प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों द्वारा कुछ परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 10 मामले दर्ज किए गए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!