11 साल बाद मां-बच्चों का भावुक मिलन, म्यांमार त्रासदी में बिछड़ा परिवार फिर हुआ एक...

Edited By Isha, Updated: 19 Mar, 2026 03:25 PM

emotional reunion of mother and children after 11 years

म्यांमार (बर्मा) में हुई त्रासदी के दौरान 11 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी फातिमा बेगम आखिरकार नूंह में अपने पति और बच्चों से मिल गईं। इस भावुक मिलन ने लंबे समय से बिछड़े परिवार की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया।

नूंह (ऐ के बघेल): म्यांमार (बर्मा) में हुई त्रासदी के दौरान 11 साल पहले अपने परिवार से बिछड़ी फातिमा बेगम आखिरकार नूंह में अपने पति और बच्चों से मिल गईं। इस भावुक मिलन ने लंबे समय से बिछड़े परिवार की उम्मीदों को फिर से जिंदा कर दिया।

जानकारी के अनुसार, फातिमा बेगम के पति बीनी यामीन करीब 11 साल पहले अपनी दो बेटियों के साथ भारत आकर हरियाणा के नूंह जिले में रहने लगे थे। वहीं फातिमा बेगम करीब छह महीने बाद अपने तीन बच्चों के साथ भारत के लिए रवाना हुईं, लेकिन कोलकाता सीमा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बाद में उन्हें ऑल बंगाल यूनियन के हवाले कर दिया गया, जिससे वे अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो गईं।

करीब दो साल पहले चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के प्रयासों से उनकी दो बेटियां नूंह में अपने पिता के पास पहुंच गई थीं। फातिमा बेगम कोलकाता पुलिस और ऑल बंगाल यूनियन के साथ नूंह पहुंचीं, जहां उन्हें वन स्टॉप सेंटर के सुपुर्द किया गया। इसके बाद सीजेएम नेहा गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला कार्यक्रम अधिकारी की मौजूदगी में सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। करीब 11 साल बाद हुए इस मिलन के दौरान परिवार के सभी सदस्य भावुक नजर आए और पूरे माहौल में खुशी और सुकून का माहौल रहा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!