मानसिक रूप से परेशान छात्र ने उठाया ऐसा कदम की परिवार के पैरों तले खिसक गई जमीन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Mar, 2026 10:26 PM

student committed suicide in gurgaon

सेक्टर-17/18 थाना एरिया के सरहोल गांव में मानसिक रूप से परेशान एक किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-17/18 थाना एरिया के सरहोल गांव में मानसिक रूप से परेशान एक किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, बिहार के पटना निवासी अनिकेत कुमार (17) अपने माता-पिता व छोटी बहन के साथ सरहोल गांव में किराये पर रहता था और राजकीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। 12 मार्च को अनिकेत कुमार के माता-पिता कंपनी में नौकरी करने गए थे, वहीं छोटी बहन घर पर नहीं थी। उसने दोपहर करीब 1 बजे कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

जांच अधिकारी एएसआई सुप्रीम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें अनिकेत के पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है। आत्महत्या मामले में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!