तुलिप चौक पर अतिक्रमण के कारण भीषण जाम से आसपास की सोसाइटियों के लोग परेशान

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Apr, 2026 02:11 PM

encroachment at tulip chowk has caused heavy traffic jams troubling residents o

रुग्राम, शहर के तुलिप चौक पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण आसपास की सोसाइटियों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

गुड़गांव ब्यूरो :  गुरुग्राम, शहर के तुलिप चौक पर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम के कारण आसपास की सोसाइटियों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। तुलिप चौक से दरबारीपूर सड़क के दोनों ओर भारी अतिक्रमण तथा सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सेक्टर 69 एसपीआर के रेड लाइट पर सड़क क्षतिग्रस्त व रेड लाइट के समय का सही निर्धारण नहीं होने के कारण भी भारी जाम लगा रहता है।

 

विशेष रूप से शाम के समय यह जाम कई घंटों तक रहता है, जिससे आमजन, नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं एवं व्यापारी वर्ग प्रभावित होते हैं। कई बार सुबह कार्यालय जाने के समय भी लंबा जाम लगने से लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाई होती है, साथ ही, दर्जनों स्कूलों में आने-जाने वाले विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और गंतव्य तक पहुंचने में अक्सर देर हो जाती है।

 

गौरतलब है कि इस क्षेत्र के आसपास लगभग दो दर्जन सोसाइटियां, कई मॉल तथा अनेक कमर्शियल टावर स्थित हैं, जहां हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लगातार जाम की समस्या के कारण क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं शनिवार की शाम एक एंबुलेंस को भी जाम का सामना करना पड़ा और भारी मशक़्क़त के बाद जाम से निजात मिली।

 

स्थानीय निवासी अंकित गंभीर, सुनील, पूजा बंसल, आनंद कुमार, अनामिका, पूजा आनंद, शान्तनू पांडे, प्राची माथुर, सरिता दहिया, मुक्ता शर्मा, श्वेता जायसवाल, राहुल गोयल, पीयूष मोहता, सौरभ गोयल, उत्पल, नवीन, जतिन दहिया, इं. आर.के. जायसवाल (समाजसेवी) इत्यादि ने सामूहिक रूप से प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मांग की है कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाए, सड़क की मरम्मत कराई जाए तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!