गुरुग्राम में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: Bollywood से जुड़े लोगों को भी बनाया था शिकार, 'लव यू' फिल्म भी बनाई; 4 आरोपी काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Apr, 2026 03:12 PM

fraud worth crores busted in gurugram

गुरुग्राम की पुलिस ने सस्ते दाम पर सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुरुग्राम (पवन सेठी) : गुरुग्राम की पुलिस ने सस्ते दाम पर सोने के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों की पहचान 1. सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, (गुजरात), 2. पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई, दिल्ली, 3. मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा (गुजरात) व ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है। आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि व पंकज शर्मा को दिनांक 12.04.2026 को गुरुग्राम से तथा आरोपी मनीष कमलेश शाह व आरोपी ईश्वर मारवाड़ी को कल गुजरात से गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने इसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए जिसको इसके द्वारा ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए, वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दिनांक दो मार्च को इसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो इसने ब्याज पर लिए थे व करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। 

पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी लालच जगा कर पढ़ें लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आरोपी प्रभु भाई गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है जो गरीब मजदूर का भेष बना कर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने चाँदी के सिक्के रखते, जिनको पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते है कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है। आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे बता दें कि इनकी कीमत क्या है। हम गरीब मजदूर लोग है। अगर हम चेक कराने जाएंगे तो पुलिस हमें पकड़ लेगी। चेक कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय करते जिससे इतना मुनाफा होता देख लोगों के मन में लालच पैदा हो जाता। इसी लालच का फायदा उठा कर सोने का पानी चढ़ा हुआ तांबा देकर हजारों किलोमीटर दूर भाग जाते हैं।

फिल्मी सितारे भी हो चुके हैं ठगी का शिकार 

गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है, जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई व गुजरात की हैं। ठगी के पैसों से आरोपी ने एक होटल PM भी खरीद रखा है जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। क़रीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है। ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। प्रभु भाई  गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव में अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामाकंन भरवा कर राजनीति में अपना वर्चस्व जमाना चाहता था।

आरोपियों के कब्जे से करोड़ों रुपए बरामद 

आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई के विरुद्ध पहले भी धोखाधडी के तहत 02 अभियोग महाराष्ट्र में तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 07 मामले गुजरात में अंकित हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 करोड़ 30 लाख 5,700 रुपए नकद व 678 ग्राम सोना बरामद किया गया है। अभियोग में अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!