Action: जब हजारों बोतलों पर गरज उठा रोड रोलर! साहा पुलिस ने नष्ट की अवैध शराब की बड़ी खेप

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2026 06:13 PM

when a road roller crushed thousands of bottles

साहा पुलिस ने वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जब्त की गई 28,800 बोतल अवैध शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई उच्चस्तरीय कमेटी की निगरानी

बराड़ा(अनिल): साहा पुलिस ने वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में जब्त की गई 28,800 बोतल अवैध शराब को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई उच्चस्तरीय कमेटी की निगरानी में पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से थाना साहा के मालखाने में रखी इस अवैध शराब के निष्पादन (डिस्पोजल) के लिए विशेष कमेटी का गठन किया गया था। 

पूरी प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट (तहसीलदार बराड़ा), डीएसपी बराड़ा, आबकारी निरीक्षक (एक्साइज इंस्पेक्टर) सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। थाना साहा के प्रबंधक उप-निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में आबकारी अधिनियम के तहत इस अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की गई थी।

न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद कमेटी की मौजूदगी में इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब का समय-समय पर न्यायालय की अनुमति लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया जाता है। इस पूरी कार्रवाई को पारदर्शी तरीके से अंजाम दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!