Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 19 Apr, 2026 02:08 PM

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एस+4 पॉलिसी पर रोक के उपरांत हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक एवं समयबद्ध अभियान प्रारंभ किया है।
गुड़गांव,ब्यूरो : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एस+4 पॉलिसी पर रोक के उपरांत हरियाणा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक एवं समयबद्ध अभियान प्रारंभ किया है। इस कड़ी में आज गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 से अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की आठ टीमों ने एक साथ विभिन्न लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में प्रवर्तन कार्रवाई को अंजाम दिया। पहले ही दिन सैकड़ों अवैध निर्माणों व अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़कों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस अभियान की निगरानी डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया द्वारा की गई। सभी टीमें उनके प्रत्यक्ष नियंत्रण में कार्यरत रहीं, जिनका नेतृत्व एटीपी एवं प्लानिंग असिस्टेंट स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल द्वारा 16 अप्रैल को जारी निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित विभागों को सड़कों के आरओडब्ल्यू (राइट आफ वे) से अतिक्रमण हटाने तथा एस+4 मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में 22 अप्रैल तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जानी है।
खुद हटाए नहीं तो टूटेगा
टीम ने जनकारी देते हुए बताया की अतिक्रमण कारी अतिक्रमण खुद हटा ले नहीं तो टीम द्वारा उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पूर्व में दी गई थी सूचना
अभियान से पूर्व विभाग द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों से अपील की गई थी कि वे अपने परिसरों के बाहर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। इसके बावजूद उल्लंघन पाए जाने पर विभाग द्वारा बिना किसी छूट के कार्रवाई की जा रही है।
250 पोर्टा केबिन रैंप तोड़े
अधिकारियों के मुताबिक गार्ड रूम/पोर्टा केबिन ध्वस्त: लगभग 215 से अधिक
पार्क के नाम पर अतिक्रमण हटाए गए: लगभग 250 से अधिक रैंप सीढ़ियां हटाई गईं: 100 से अधिक चारदीवारी/फेंसिंग हटाई गई: लगभग 110 से अधिक अवैध गेट/बैरियर हटाए गए: 50 से अधिक दुकान/टिन शेड/कियोस्क हटाए गए: लगभग 40 से अधिक टॉयलेट/लेबर क्वार्टर हटाए गए: लगभग 50 से अधिक अन्य अवैध ढांचे (डीजी सेट, बैरिकेडिंग आदि): कई स्थानों पर हटाए गए घरों/स्थानों के बाहर से 300 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई।
यहां की गई तोड़फोड़
डीएलएफ फेज-1 (टीम-1) बोधी मार्ग, अर्जुन मार्ग, पश्चिम मार्ग, सी-15 रोड सहित प्रमुख सड़कों पर व्यापक कार्रवाई करते हुए सर्वाधिक अवैध ढांचे हटाए गए। गार्ड रूम, पार्क अतिक्रमण, कियोस्क एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के अवैध विस्तार हटाए गए। साउथ सिटी-1 (टीम-2) गार्ड रूम, लेबर क्वार्टर, टॉयलेट, अवैध गेट एवं टिन शेड हटाकर सड़कों को पूर्णतः अवरोध मुक्त किया गया। पालम विहार (टीम-3) अवैध चारदीवारी, फेंसिंग, गार्ड रूम तथा अन्य संरचनाओं को हटाते हुए बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया।
वर्जन-
यह अभियान जारी रहेगा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा व गुरुग्राम की सभी लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। अमित मधोलिया डीटीपीई गुड़गांव