CET 2025 ग्रुप-C एग्जाम: बॉयोमेट्रिक से वंचित अभ्यर्थियों का अलग से शेड्यूल होगा जारी, जानें पूरी डिटेल

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Apr, 2026 09:47 AM

separate schedule will be issued for candidates deprived of biometrics

हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन ने सी.ई.टी. 2025 ग्रुप-सी परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन किसी कारणवश नहीं हो पाई थी, उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

चंडीगढ़ : हरियाणा स्टाफ सिलैक्शन कमीशन ने सी.ई.टी. 2025 ग्रुप-सी परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन किसी कारणवश नहीं हो पाई थी, उनके लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए अलग से विशेष शैड्यूल जारी किया जाएगा, ताकि उनकी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाई जा सके और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। आयोग के अनुसार जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक सत्यापन शेष रह गई थी, उन्हें निर्धारित तिथि पर पी.एम.टी. साइट के गेट नंबर-03 पर उपस्थित होकर अपनी बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए आयोग जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम (तारीख और समय) जारी करेगा। 

कर्मचारी चयन आयोग ने की अपील 

आयोग ने कहा कि प्रभावित अभ्यर्थी घबराएं नहीं, उनके लिए अलग से अवसर दिया जाएगा। अभ्यर्थी नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वैबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दरअसल बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन भर्ती प्रक्रिया की एक अहम कड़ी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हुआ है, जिसने आवेदन किया था। इससे नकल और फर्जीवाड़े की संभावना को रोका जा सकता है और चयन प्रक्रिया निष्पक्ष बनी रहती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!