Edited By Manisha rana, Updated: 07 Apr, 2026 04:28 PM

गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां सूर्या विहार कॉलोनी में मां ने ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद का गला काट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जांच में जुट गई।
गुरुग्राम (पवन सेठी) : गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां सूर्या विहार कॉलोनी में मां ने ढाई साल की बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद का गला काट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जांच में जुट गई।
बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह फिलहाल सूर्य विहार की कोठी में किराए पर रहते हैं।पूछताछ में पिता ने बताया कि सोमवार सुबह जब ड्यूटी पर निकले तो पत्नी व बेटी ठीक थीं। शाम करीब 6 बजे जब वे ऑफिस से घर लौटा, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया, फिर दरवाजा तोड़ा तो उनकी ढाई साल की बेटी अनिका और पत्नी नेहा बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि नेहा के गले पर धारदार हथियार से कट लगा हुआ था।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को आर्टिमेस अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ढाई साल की अनिका को मृत घोषित कर दिया। नेहा शर्मा की हालत अभी भी गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। पूछताछ में पति ने आशंका जताई है कि पत्नी नेहा ने बच्ची को मारा है, उसके बाद खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि नेहा ने ऐसा क्यों किया। किस बात को लेकर विवाद था, यह भी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)