नशे की इंटरनेशनल चेन का 'द एंड': रेव पार्टियों की जान 'MDM' की बड़ी खेप जब्त, पंजाब-हरियाणा के युवा थे निशाने पर

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2026 11:05 AM

massive consignment of  mdma  seized

अंबाला पुलिस की ANC शाखा ने नशे की चेन की बड़ी सप्लाई का खुलासा किया है और पहली बार सिंथेटिक ड्रग MDM की 294 ग्राम खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक डेविड

अंबाला(अमन): अंबाला पुलिस की ANC शाखा ने नशे की चेन की बड़ी सप्लाई का खुलासा किया है और पहली बार सिंथेटिक ड्रग MDM की 294 ग्राम खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसमें एक नाइजीरियन नागरिक डेविड को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए इस ड्रग को रेव पार्टियों की जान माना जाता है, जिसे आम भाषा में पार्टी ड्रग या लव ड्रग के नाम से भी जाना जाता है। 

पुलिस ने दिल्ली से इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के मुख्य मोहरे, नाइजीरियन नागरिक डेविड को दबोच लिया है। डेविड के पास से कुल 294 ग्राम MDM ड्रग बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है। दरअसल, इस पूरी ड्रग चेन का खुलासा तब हुआ जब ANC की टीम ने पहले एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस को 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। 

जब पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने दिल्ली में बैठे इस नाइजीरियन सप्लायर डेविड का नाम उगला। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और दिल्ली में छापेमारी कर डेविड को उसकी पूरी ड्रग की खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। अंबाला पुलिस के इतिहास में यह पहली बार है जब इतनी भारी मात्रा में सिंथेटिक MDM ड्रग पकड़ी गई है। पुलिस अब डेविड से यह पता लगाने में जुटी है कि इस लव ड्रग की सप्लाई दिल्ली,हरियाणा और पंजाब के किन-किन इलाकों में और किन छात्रों या युवाओं को की जानी थी। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी के बाद अंबाला और आस-पास के इलाकों में नशे की एक बहुत बड़ी चेन ध्वस्त हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!