Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jun, 2026 02:43 PM

करनाल में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
करनाल : करनाल में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
आरोप है कि आरोपी ने पहले भी कई बार बच्ची के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2015 में हुई थी दूसरी शादी, दोनों के पहले से थे बच्चे
शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2015 को करनाल निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। महिला की पहली शादी से एक नाबालिग बेटी है, जबकि आरोपी की पहली शादी से एक बेटा है। शादी के बाद दोनों बच्चों को साथ रखा गया।
बीती 28 मई को उसकी नाबालिग बेटी ने उसे बताया कि एक दिन पहले यानी 27 मई को सौतेले पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है। घटना का पता चलते ही मां ने अपनी बेटी को भाई के पास भेज दिया, इसके बाद कुछ दिनों तक आरोपी बच्ची के बारे में पूछता रहा कि वह कब वापस आएगी। पत्नी ने आरोपी से बच्ची के साथ हुई हरकत के बारे में सवाल किया तो वह गुस्से में आ गया। उसने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। 12 जून को शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ करनाल स्थित घर गई और आरोपी से बात की, लेकिन वह तो धमकी देने लगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)