3 साल के मासूम का कातिल निकला सौतेला बाप, नफरत में रेता था गला..ऐसे खुला पूरा राज

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2026 01:28 PM

stepfather turns out to be the killer of an innocent 3 year old

शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर में 21 जून की सुबह तीन साल के मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी, उसका कातिल सौतेला पिता निकला। सीआईए सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी सुशांत को गिरफ्तार कर लिया।

फरीदाबाद: शिवदुर्गा विहार लक्कड़पुर में 21 जून की सुबह तीन साल के मासूम की गला रेतकर हत्या की गई थी, उसका कातिल सौतेला पिता निकला। सीआईए सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी सुशांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुशांत को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी का रिमांड लेकर हत्या की पूरी साजिश और सबूत जुटाएगी। 

'अज्ञात' के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब शिवदुर्गा विहार के निवासी श्रीराम (मृतक बच्चे के नाना) ने सूरजकुंड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती शिकायत में उन्होंने कहा था कि किसी अज्ञात शख्स ने उनके 3 साल के नाती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक और प्रोफेशनल तरीके से जांच आगे बढ़ाई, तो शक की सुई सौतेले पिता पर घूमी और आखिरकार सच सामने आ गया।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!